नहटौर/जिला बिजनौर - श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गयी विश्वकर्मा जयंती, पूजा समारोह मे पहुंचे विधायक ओमकुमार ने की कामगारो व शिल्पकारो की सराहना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 17, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गयी विश्वकर्मा जयंती, पूजा समारोह मे पहुंचे विधायक ओमकुमार ने की कामगारो व शिल्पकारो की सराहना

nahtaur-bijnor-shraddha-ullas-vishwakarma-jayanti-mla-omkumar-kamgar-shilpkar-sarahana
नहटौर नगर क्षेत्र मे आज गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धीमान विश्वकर्मा सेवा समिति, बैरमनगर के तत्वाधान मे भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। झील कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा धर्मशाला मे आयोजित इस कार्यक्रम मे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नगर व क्षेत्र के धीमान समाज से जुड़े तमाम गणमान्य व नागरिक उपस्थित रहे। देर तक चले कार्यक्रम मे मेधावी छात्र छात्राओ को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम मे पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार का सेवा समिति के पदाधिकारियो व सदस्यो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगो को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाये देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक है और किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीकी कर्मियों तथा मेहनतकश वर्ग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि श्रम और हुनर का सम्मान करना सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए जरूरी है।

देर तक चले अपने सम्बोधन मे क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम आयोजन हेतु समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकजुटता व जनहित मे किये जा रहे कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलो के मेधावी छात्र छात्राओ को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से समिति के संरक्षक केशवशरण शर्मा, अध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष प्रीतम शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सचिव सुशील कुमार, उप सचिव डा0 राधेश्याम शर्मा, ऑडिटर चरण सिंह शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समिति के सदस्यगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बीच पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
conter12
अभी तक पाठक संख्या