National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, सितंबर 22, 2026

National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए राजस्थान सहित देश के 13 जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, केरल, तेलंगान और आंध्र प्रदेश के लिए ये अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला तेज होता नजर आ रहा है। मानसून वापसी की रेखा अब जैसलमेर, नागौर और सीकर से गुजर रही है। आगामी 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने रहेगा। दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।  सोमवार को राज्य में अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा  देखने को मिली।

जैसलमेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
वहीं जैसलमेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 4-5 दिनों तक प्रदेश के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रह सकती है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम और महीने के अंत में संभावित पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें