धनारी/जिला संभल - शादी के महज 17 दिन बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, शादी कराने वाली महिला समेत 2 पर धोखाधड़ी का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 18, 2026

धनारी/जिला संभल - शादी के महज 17 दिन बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, शादी कराने वाली महिला समेत 2 पर धोखाधड़ी का आरोप

newsindia17.com/dhanari-sambhal-bride-absconded-with-jewellery-and-cash-after-17-days-fraud-case

जिला सम्भल के धनारी थाना क्षेत्र से शादी के महज 17 दिन बाद जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के चले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे दुल्हन के ससुर द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे एक महिला समेत 2 लोगो पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 जुलाई को कमला उर्फ़ प्रेमवती निवासी,गाँव नरोदा, मुरादाबाद थाना क्षेत्र के गाँव  धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी हरपाल के घर आयी थी। इस दौरान कमला उर्फ़ प्रेमवती ने हरपाल के पुत्र गुलशन की शादी अपनी जान पहचान की एक युवती से कराने का प्रस्ताव रखा था। कमला उर्फ़ प्रेमवती ने शादी की पूरी जिम्मेदारी का आश्वासन दिया था। इस सबके बाद हरपाल ने उसे 50 हजार रूपये भी दिए थे। इसके बाद हरपाल पंजाब गए और वहाँ गत 2 अगस्त को उनके पुत्र गुलशन की शादी राखी नाम की एक युवती के साथ कराई गयी। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा अपने गाँव धनारी पट्टी बालू शंकर लौट आया और साथ रहने लगा।


हरपाल द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार गत 17 अगस्त को कमला उर्फ प्रेमवती ने हरपाल को फोन कर बताया कि राखी के चाचा उसे बुलाने आ रहे हैं और उसे उनके साथ भेज दिया जाए। इसके दो दिन बाद 19 अगस्त को नरोदा निवासी कन्हैया उर्फ नेत्रपाल हरपाल के घर पहुंचा और राखी को अपने साथ ले गया। बाद मे हरपाल ने कन्हैया उर्फ नेत्रपाल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। कमला उर्फ प्रेमवती से जानकारी लेने पर पहले उसने राखी के अपने पास होने की जानकारी दी और बाद में इंकार कर दिया।


हरपाल का आरोप है कि राखी अपने साथ करीब 5 ग्राम सोने के कुंडल, ढाई ग्राम सोने का मंगलसूत्र, लगभग 200 ग्राम चांदी की पायल, 200 ग्राम चांदी के कड़े और करीब 250 ग्राम चांदी का कमरगुच्छा ले गई। इसके अलावा 25 हजार रुपये नकद ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।


हरपाल ने धनारी थाने में तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष धनारी नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या