परशुरामपुरी/जिला शाहजहाँपुर - सड़क किनारे आराम कर रहे कांवड़ियो को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 3 गंभीर घायल, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 23, 2026

परशुरामपुरी/जिला शाहजहाँपुर - सड़क किनारे आराम कर रहे कांवड़ियो को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 3 गंभीर घायल, पुलिस जाँच मे जुटी

/parshurampuri-shahjahanpur-kanwariya-accident-3-seriously-injured-police-investigation

कल शनिवार देर रात जलाभिषेक के लिए शिवधाम जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को तेज रफ्तार वाहन ने टककर मार दी। फर्रुखाबाद -बरेली हाईवे पर हुए इस हादसे मे 3 कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। कांवड़ियों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुरामपुरी कोतवाली क्षेत्र के करीब एक दर्जन कांवड़िये कल शनिवार रात लगभग 11 बजे ढाई घाट से 121 लीटर गंगाजल लेकर मदनापुर स्थित फिरोजपुर शिवधाम के लिए रवाना हुए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित गाँव खाई खेड़ा के पास पहुंचने पर ये जत्था आराम करने के लिए रूका था। इसी दौरान पीछे से आये तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे आराम कर रहे कांवड़ियो को अपनी चपेट मे ले लिया। इस हादसे मे श्याम, कृष्णा व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परशुरामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने परशुरामपुरी कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस फरार वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या