नहटौर/जिला बिजनौर - भव्य हवन पूजन के साथ हुआ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रद्धालुओ ने दी पूर्णाहुति - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अक्टूबर 07, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - भव्य हवन पूजन के साथ हुआ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रद्धालुओ ने दी पूर्णाहुति

newsindia17.com/2026/10/nahtaur-bijnor-shrimad-bhagwat-katha-samapan-havan-poojan.html

श्री सनातन धर्म प्रचार सभा के तत्वावधान में मोहल्ला होलियान स्थित संतोषी वैष्णव देवी धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज बुधवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और यज्ञ-हवन में आहुति देकर सुख-शांति की कामना की। कथा व्यास सुदामा दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा सांसारिक जीवन की चिंताओं से मुक्ति दिलाने के साथ मनुष्य को लोक और परलोक में सुख का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि कथा के प्रभाव को आत्मसात करने के लिए श्रोता और वक्ता के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है।


सात दिवसीय आयोजन के सफल समापन पर श्री सनातन धर्म प्रचार सभा की ओर से कथा के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले लोगों, यजमानों और कथा व्यास की टीम के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। कथा समापन के अवसर पर यज्ञ-हवन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आचार्य रवि शर्मा, बाबा मलंग दास जी, पंडित सुबोध भारद्वाज और अशोक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा आयोजन का विधिवत समापन हुआ।


आयोजन में मुख्य यजमानों के रूप में नगर पालिका परिषद सभासद मुकेश गुप्ता, पायल गुप्ता, पल्लव अग्रवाल, आशी अग्रवाल, कृषा अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, फूलवती देवी, डॉ. एके दक्ष, मनीषा दक्ष, प्रवेश अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, निश्चल त्यागी, रतन सैनी, सुशांत गोयल, रमन गोयल, अंजु गोयल, पवन अग्रवाल और निशा अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।


सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने कथा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

conter12
अभी तक पाठक संख्या