नहटौर/जिला बिजनौर - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 06, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

nahtaur-bijnor-dahej-ki-maang-puri-na-hone-par-vivahita-se-maarpit-ghar-se-nikala-pati-samet-5-ke-khilaf-mukadma-darj

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 जून 2024 को नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर विल्लोच निवासी विशाल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति विशाल, देवर प्रशांत, सास अनीता देवी, चचेरी सास प्रीति देवी और कार्तिक उससे एक कार और चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत 14 मार्च 2025 को कार्तिक ने मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकते और छेड़छाड़ की। इस घटना की शिकायत करने पर 24 मार्च 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवहिता को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा था। महिला का यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके शैक्षिक दस्तावेज, कपड़े और गहने अपने पास रख लिए और उसे घर से निकाल दिया है। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई।


पीड़िता के मुताबिक उसने पहले संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या