बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती का शहर में कोचिंग के दौरान एक युवक से परिचय हुआ था। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला किया था। आरोप है कि युवक का पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयन होने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।
युवती के परिजनों के मुताबिक, युवक की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने युवक से फोन पर बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया।
बताया जाता है कि बिसौली क्षेत्र निवासी एक युवती शहर में रहकर कोचिंग कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों पुलिस विभाग में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थीं। इसी बीच युवक का पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयन हो गया, लेकिन युवती शारीरिक परीक्षा में सफल नहीं हो सकी।
युवक की पुलिस ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी जानकारी जब युवती को हुई तो उसने युवक से फोन पर बातचीत की। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा था। सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुरादाबाद में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि वे मामले में कार्रवाई के लिए बिसौली कोतवाली में तहरीर देंगे।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नोट: युवती द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने और युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने संबंधी बातें फिलहाल परिजनों के आरोप/बयान के आधार पर हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

