शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली ताई गिरफ्तार, ताऊ फरार, मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किया था छात्रा को बदनाम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अक्टूबर 03, 2026

शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली ताई गिरफ्तार, ताऊ फरार, मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किया था छात्रा को बदनाम

https://www.newsindia17.com/2026/10/shahjahanpur-up-student-suicide-uksaane-wali-tai-giraftar-tau-farar-mobile-chori-ka-aarop.html

उत्तर प्रदेश की शाहजहाँपुर पुलिस ने आज शनिवार की दोपहर छात्रा की आत्महत्या के मामले मे वाँछित उसकी ताई को गिरफ्तार कर लिया।पाठको को बताना उचित होगा की नगर के मौहल्ला हुसैनपुरा निवासी कक्षा 10 की एक छात्रा ने गत 24 सितम्बर को फाँसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी थी। इस मामले मे मृतका के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मृतका के ताऊ व ताई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।


उक्त मामले मे नगर के मौहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि उनकी पुत्री यशी शर्मा उर्फ़ नव्या कक्षा 10 की छात्रा थी। तहरीर मे बताया गया था कि घटना वाले दिन छात्रा ने घर में दाल-चावल बनाए थे। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में चली गई। जाने से पहले उसने अपनी मां से कहा था कि वह इस बार परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर उन्हें खुश करेगी। कुछ समय बाद उसके आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई। इस तहरीर मे छात्रा के ताऊ लक्ष्मीकांत व ताई राजेश्वरी देवी पर छात्रा को आत्महत्या को उकसाने का गंभीर आरोप लगाया गया था। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों में कहा गया था कि राजेश्वरी देवी ने छात्रा पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते छात्रा को रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों के बीच बदनाम किया गया।


पिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या