बदायूँ/उत्तर प्रदेश - पशुशाला मे सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, 2 संदिग्धो के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अक्टूबर 04, 2026

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - पशुशाला मे सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, 2 संदिग्धो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/badaun-uttar-pradesh-pashushala-me-so-rahe-kisan-ki-goli-markar-hatya-2-sandigdhon-ke-khilaf-mukadma-darj

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं से पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने पर गंभीर घायल हुए अधेड़ को पहले जिला अस्पताल व वहां से रेफर करने पर बरेली स्थित अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव गिरधरपुर निवासी देव सिंह यादव आयु 50 वर्ष कल रात गाँव स्थित अपनी पशुशाला मे सोये हुए थे। देर रात लगभग 3 बजे मौके पर पहुंचे अज्ञात हमलावरो ने उनके सीने मे 3 गोलियां मार दी। गोली चलने आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल देव सिंह को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।


परिजनों के मुताबिक देव सिंह का गांव निवासी बाबा गीरेंद्र से खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। इस मामले में देव सिंह के पड़ोसी सत्यवीर की तहरीर पर बाबा गीरेंद्र और उसके भाई सोफाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

counter
अभी तक पाठक संख्या