Cyclonic Storm Arnab: तूफान अर्नव का लैंडफॉल, घरों में घुसा समुंद्र का पानी, बिजली की लाइनें टूटी, पेड गिरे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अक्टूबर 28, 2026

Cyclonic Storm Arnab: तूफान अर्नव का लैंडफॉल, घरों में घुसा समुंद्र का पानी, बिजली की लाइनें टूटी, पेड गिरे

इंटरनेट डेस्क। चक्रवात अर्नब का असर आंध्र प्रदेश में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र समुद्र तट के बहुत करीब है और अगले 3 घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी। हालात यह हैं की समुद्र का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे बीच रोड और सीथाम्माधारा का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। 

पानी में डूबी सड़के
ताजा जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम और बालासोर में तूफान के तट से टकराने के बाद कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। सड़कें काफी हद तक पानी में डूबी हुई हैं, इसलिए लोग सुरक्षा के लिए घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। आईएमडी के अनुसार, इस तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले तीन घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के दक्षिण के पास) को पार करने की संभावना है।

चल रही हैं तेज हवाएं
वहीं, गंजाम के गोपालपुर में समुद्र में उथल-पुथल, तेज़ हवाएं और भारी बारिश देखी जा सकती है, क्योंकि चक्रवात अर्नब और तेज़ होता जा रहा है। इस भीषण चक्रवाती तूफ़ान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक लैंडफ़ॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस चक्रवात के असर से अनाकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा और कोनासीमा जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इस बीच, विशाखापत्तनम, काकीनाडा, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों के कलेक्टर्स ने अपने-अपने जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की जानकारी दी।

pc- india tv hindi