इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी बना हुआ है। हवा के ये घेरे और लंबी पट्टियां (ट्रफ) सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के ऊपर एक्टिव होने के कारण इन राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस हलचल के कारण आज भी सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
दूसरी ओर राजस्थान में अभी लोगों को बारिश से राहत मिली हुई है। सोमवार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।
आज राजस्थान के किसी भी हिस्से में बारिश की बड़ी गतिविधि के संकेत नहीं हैं। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर सहित अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू और आसपास के इलाकों में तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
7 अक्टूबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
राजस्थान में कल से मौसम बदल सकता है। कल शाम या रात से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इसी के प्रभाव से 7 अक्टूबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ सीमित हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें