हल्दौर/जिला बिजनौर - शराब की दो दुकानो के ताले तोड़कर नकदी व शराब ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, नवंबर 02, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - शराब की दो दुकानो के ताले तोड़कर नकदी व शराब ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस जाँच मे जुटी

https://www.newsindia17.com/2026/11/haldaur-bijnor-do-sharab-ki-dukanon-me-chori-nakdi-sharab-chori.html

जिला बिजनौर के हल्दौर कस्बे से अज्ञात चोरो द्वारा एक ही रात मे शराब की दो कम्पोजिट दुकानो से नकदी व चोरी किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आज सोमवार सुबह दुकानों के शटर टूटे मिलने पर चोरी की घटना का पता चला। चोर दुकानों के भीतर रखी नकदी और अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


चोरी की पहली घटना पोखर बाजार स्थित शराब की दुकान पर हुई, जबकि दूसरी वारदात बाल किशनपुर चौराहे से गंज रोड पर स्थित दुकान में सामने आई। आशंका है कि चोरों ने देर रात दोनों दुकानों के शटर तोड़े और अंदर प्रवेश कर नकदी तथा अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। सोमवार सुबह दुकानों में चोरी का पता चलने पर संबंधित दुकानदारों को सूचना दी गई। दोनों दुकानों के मालिक चोरी हुई शराब और नकदी का आकलन करने में जुटे हैं। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है।


घटना की जानकारी मिलने पर कस्बा इंचार्ज सत्येंद्र सिंह और सीसीएस पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुकानों का निरीक्षण कर घटनाओं से जुड़े साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी है।


कार्यवाहक थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि दोनों दुकानों के मालिकों की ओर से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हल्दौर में एक ही रात दो शराब की दुकानों में चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों और नुकसान की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या