बिल्सी/जिला बदायूँ - खेत की मेड़ को लेकर हुए खूनी संघर्ष मे तमंचे और राइफल से फायरिंग का आरोप, तीन महिलाएं घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, नवंबर 09, 2026

बिल्सी/जिला बदायूँ - खेत की मेड़ को लेकर हुए खूनी संघर्ष मे तमंचे और राइफल से फायरिंग का आरोप, तीन महिलाएं घायल

bilsi-badaun-field-boundary-dispute-firing-three-women-injured

जिला बदायूँ के बिल्सी थाना क्षेत्र से खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षो के बीच तमंचो व रायफल से फायरिंग किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि आज सोमवार की शाम हुए इस विवाद के दौरान एक पक्ष की तीन महिलाओ को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।


उक्त पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा से जुड़ा है। बताया गया कि गांव निवासी मुशाहिद और सरबर के बीच गत 8 नवंबर को खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। मुशाहिद का आरोप है कि उनके खेत की मेड़ सरबर के खेत से सटी हुई है। आरोप है कि सरबर ने मेड़ तोड़कर दोनों खेतों को एक में मिला लिया और इसके बाद खेत की जोताई भी कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। इसी विवाद को लेकर आज सोमवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज में बदल गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी अपने घर से तमंचे और राइफल निकाल लाए और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मुशाहिद और उनके साथ मौजूद लोग वहां से भाग निकले।


मुशाहिद का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी दो भतीजियों साजिया और नाजिया (पुत्रियां सगीर) तथा उनकी बहन मुमताज को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। जांच के बाद फायरिंग, मारपीट और खेत की मेड़ से जुड़े विवाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या