National Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ने पकड़ी ताकत, 12 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, नवंबर 16, 2026

National Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ने पकड़ी ताकत, 12 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। ये अब ताकत पकड़ रहा है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार,  बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 75 किमी  प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसी कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने और मछुआरों के लिए खतरा बढ़ने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। आज इसके चक्रवाती तूफान और कल गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई गई है।  इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ तमिलनाडु और ओडिशा में भी नजर आ सकता है। इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

दूसरी तरफ उत्तर भारत के राज्यों में सुबह का कोहरा लोगों की परेशानी  का कारण बन रहा है। मौसम विभाग ने यूपी में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। आज नई दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

राजस्थान में आज ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान दोनों ही हिस्सों में बारिश का काई अलर्ट नहीं है। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।  रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट होने के कारण हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें