ब्रजघाट - सात खाद्यान्न लदे ट्रकों में से दो छोड़े पांच हुए सीज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 03, 2018

ब्रजघाट - सात खाद्यान्न लदे ट्रकों में से दो छोड़े पांच हुए सीज

रिपोर्ट - बृजघाट/हसनपुर से तहसील प्रभारी घनश्याम  शर्मा।

page visitor counter
 counter
मंगलवार एवं बुधवार की रात्रि को गजरौला पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सात खाद्यान्न लदे ट्रकों को ब्रजघाट पुलिस चौकी पर रोक लिया था। जांच के दौरान पाया गया कि इन सभी ट्रकों में भारतीय खाद्य निगम की बोरियों में गेहूं व चावल लदा था।

 ट्रकों के चालको एवं परिचालकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई थी। चालक एवं परिचालक यह बताने में पूर्णतया असमर्थ रहे कि माल कहां से लाया जा रहा है एवं कहां ले जाया जा रहा है उनके द्वारा दिए गए उत्तर से भी प्रशासन सहमत नहीं था। पुलिस प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा दिया था। मौके पर पहुंचे SDM एवं खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों ने भी अपने स्तर से पूछताछ एवं जांच की थी। केवल दो ट्रक चालक माल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। पूर्ण संतोष होने के उपरांत इन दो ट्रकों को छोड़ दिया गया। कल भी पूरा दिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी जांच में लगे रहे कि शायद यह खाद्यान्न कहां से लाया कहां ले जाया जा रहा है कुछ पता लग सके। कल दोपहर बाद कोई संतोषजनक जबाब एवं साक्ष्य ना मिलने पर 5 ट्रकों को SDM गजरौला के आदेश पर सीज कर दिया गया।