रिपोर्ट - बृजघाट/अमरोहा से तहसील प्रभारी घनश्याम शर्मा।

counter
कल शाम अचानक ही ब्रजघाट पर उस समय गंभीर दृश्य उत्पन्न हो गया जब एक युवती ने पुल से गंगा पार करते समय गंगा में छलांग लगा दी। पाठकों को यह बताना भी उचित होगा कि बरसात के चलते बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण आज कल गंगा पूर्ण रुप से स्थान पर है ऐसे में घाट पर नहाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऐसे हालात में जिस व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगाई थी उसके प्राण बचा पाना बहुत ही मुश्किल कार्य था। युवती के प्राण बचाने हेतु इस मुश्किल कार्य को सकुशल अंजाम दिया ब्रजघाट के नाविकों ने और युवती को गंगा में डूबने से बचाते हुए किनारे पर ले आए।

प्राप्त सुचना के अनुसार कल शाम क्षेत्र के गांव कांकाठेर से अपने परिजनों के साथ युवती वापस अपने गांव मीरा की रेती, गढ़ को जा रही थी उसकी मां ने उसका हाथ पकड़ा हुआ था। जिस समय वह पैदल ही बृज घाट पुल पार कर रहे थे अचानक ही युवती ने अपनी मां के हाथ में काट लिया और गिरफ्त से मुक्त होकर नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते युवती गंगा के आगोश में समा रही थी। बृज घाट के तट पर मौजूद नाविकों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत ही कुछ और दौड़ लगा दी जहां युवती ने छलांग लगाई थी। नाविकों के अथक प्रयास एवं अदम्य साहस के चलते युवती को सकुशल बचा लिया गया।
इसके उपरांत गंभीर स्थिति तब उत्पन्न हुई जब किनारे पर पहुंचने के बाद युवती नाव से नहीं उतरी और उसने चीखना-चिल्लाना प्रारंभ कर दिया। बामुश्किल युवती के परिजनों एवं पुलिस की सहायता से उसे नाव से उतारा गया। मौके पर पहुंचे बृजघाट पुलिस चौकी प्रभारी ने युवती के परिजनों से पूछताछ की परंतु कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया कि आखिर युवती ने गंगा में छलांग क्यों लगाई। चौकी प्रभारी युवती एवं उसके परिजनों को अपने साथ चौकी पर ले गए। देर तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि आखिर युवती ने गंगा में छलांग लगाकर अपने जान देने का प्रयास क्यों किया।
घटना की जो वीडियो प्राप्त हुई है उसके आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह युवती किसी मानसिक अवसाद अथवा गहन मानसिक बीमारी की शिकार है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।