ठाकुरद्वारा - शादी समारोह में डीजे बजाने पर उलेमाओ ने रोका निकाह, माफ़ी मांगने पर पूरी हुई रस्म - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 14, 2022

ठाकुरद्वारा - शादी समारोह में डीजे बजाने पर उलेमाओ ने रोका निकाह, माफ़ी मांगने पर पूरी हुई रस्म

कल रविवार की रात विवाह समारोह में डीजे बजाने को गैर मजहबी व मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक करार देते हुए उलेमाओ ने निकाह रुकवाने का प्रयास किया। बाद में वर पक्ष द्वारा माफ़ी मांगे जाने पर उलेमाओ ने चेतावनी देते हुए निकाह की रस्म पूरी कराई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार की रात ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गाँव नाखूनका में निकाह की रस्म ये कहते हुए रुकवा दी कि डीजे बजाना मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक है। मुस्लिम समाज में डीजे बजाने आदि पर अंकुश लगाने के लिए इस्लाह ए उम्मत व फलाह ए उम्मत से जुड़े उलेमा लगातार प्रयास कर रहे है। नाखूनका गाँव पहुँचे उलेमाओ द्वारा निकाह रुकवाए जाने पर वर व वधू पक्ष के होश उड़ गए। दोनों ही पक्षों ने उलेमाओ से काफी मिन्नतें की। उलेमाओ ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने और तौबा करने पर निकाह कराने पर सहमति दी। इस दौरान कारी सखावत हुसैन की देखरेख में उलेमाओ ने निकाह रोकने व सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने व तौबा करने पर निकाह की रस्म पूरी कराई। 


इस दौरान नाखूनका की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शकील अहमद, मौलाना कलीम अहमद धकिया, मौलाना आबिद, मौलाना रईस अहमद, ढकिया के पंचायत सदस्य हाजी इंसाफ अली दाऊद आदि मौजूद रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या