राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका दे रहे हैं इस्तीफा ? इस खबर पर मचा हाहाकार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 13, 2022

राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका दे रहे हैं इस्तीफा ? इस खबर पर मचा हाहाकार

18 वी विधानसभा चुनाव खत्म हो चुकी है और नतीजे भी सामने आ चुके हैं आप सभी को पता ही होगा कि कांग्रेस का इस बार भी बुरी तरीके से पतन हुआ है। और भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि एक न्यूज चैनल की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की खबर को लेकर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोगों ने उनका मजाक बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अज्ञात स्रोतों के आधार पर एक चैनल पर कांग्रेस नेताओं के कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारतपूर्ण और गलत है।

आपको बता दें कि इसके अलावा कई नेताओं ने इसको लेकर बयान दिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक कमजोरी है और इसी वजह से हम चुनाव हारे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सोनिया और प्रियंका के सपोर्ट में रहे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर किसी ने को सपोर्ट में बयान दिया है और कहा है कि नेतृत्व चेंज करने की कोई जरूरत ही नहीं है इन तीनों ने अपना बेस्ट दिया है.

सिंघवी ने दिया अपना बयान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पार्टी के पुन:संयोजन की बात कही।