बदायूँ/उत्तर प्रदेश - 20 लाख रुपए मूल्य की 1 किलो से अधिक अफीम के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अक्टूबर 18, 2026

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - 20 लाख रुपए मूल्य की 1 किलो से अधिक अफीम के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

https://newsindia17.com/2026/10/badaun-opium-smuggler-arrested-20-lakh.html
जिला बदायूँ की हजरतपुर थाना  पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास से पुलिस ने 1 किलो से अधिक अफीम बरामद की है।बरामद की गयी इस अफीम की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इसकी वास्तविक गुणवत्ता और अन्य विवरण नारकोटिक्स विभाग की प्रयोगशाला में जांच के बाद स्पष्ट होंगे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हजरतपुर पुलिस ने आज रविवार की सुबह लगभग 10 बजे एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए गाँव सेटाडांडी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी गाँव के पास स्थित एक भट्ठे से करीब 100 मीटर दूरी से की गयी। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान मनीष आयु 38 वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी लालपुल, कोतवाली बदायूँ के रूप मे हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार तथा कांस्टेबल कपिल तेवतिया, जितेंद्र कुमार और विवेक कुमार सिवाच शामिल रहे।
counter
अभी तक पाठक संख्या