हल्दौर/जिला बिजनौर - कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, तीन लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 15, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, तीन लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर

https://newsindia17.com/2026/10/haldaur-kapda-vyapari-ke-ghar-lakhon-ki-chori.html
पुलिस प्रशासन द्वारा बरती जा रही कड़ी सतर्कता के बाद भी हल्दौर थाना क्षेत्र चोरो के आतंक से मुक्त नही हो सका है। कल बुधवार की देर रात अज्ञात चोरो ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाया और लाखो की नकदी व जेवर चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद गांव मे हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव इनामपुरा निवासी ग्राम प्रशासक अनवर के भाई मोहम्मद सरफराज कपड़ा व्यापारी है। बताया गया कि कल बुधवार की देर रात अज्ञात चोर उनके घर मे घुस आये और संदूक और सेफ अलमारी तोड़कर उसमे रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। आज गुरुवार सोकर उठे परिजनो ने देखा कि मेन गेट खुला है और घर का सामान भी बिखरा हुआ है। ये सब देख उन्हें चोरी होने की आशंका हुई। जांच करने पर पता लगा कि घर मे रखे करीब 3 लाख रूपये नकद व सोने व चांदी के कीमती आभूषण गायब है। मामले की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गयी।


घटना की सूचना मिलते ही सीसीएस चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। व्यापारी के बेटे मोहम्मद मुनाजिर ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोरों के कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान चोरों के संबंध में क्या जानकारी सामने आती है और चोरी की वारदात का खुलासा कब तक हो पाता है

conter12
अभी तक पाठक संख्या