काँठ/मुरादाबाद - बेटी के उपचार का बिल न देने पर दामाद ने लाठी डंडो से पीटकर की ससुर की हत्या, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 21, 2024

काँठ/मुरादाबाद - बेटी के उपचार का बिल न देने पर दामाद ने लाठी डंडो से पीटकर की ससुर की हत्या, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक दामाद ने बेटी के उपचार का बिल न देने पर अपने ससुर को पीट पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर निवासी मुस्तकीम 7 भाई बहन है। मुस्तकीम ने बताया कि उसकी एक बहन तैय्यबा की शादी वर्ष 2021 में मोहम्मद रफ़ी, निवासी गाँव सलावाखेड़ा, थाना क्षेत्र कांठ के साथ हुई थी। तैय्यबा की 2 बेटिया है। उसने कुछ दिन पूर्व सरकारी अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया था। तैय्यबा का प्रसव सामान्य ही हुआ था। गत 19 जून को अचानक की तैय्यबा के तबियत बिगड़ी और रक्तस्राव शुरू हो गया। तैय्यबा की हालत पर उसके ससुराल वालो ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस बारे में पता लगने पर तैय्यबा के पिता बदलू आयु 60 वर्ष ने उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। कल गुरुवार की देर शाम तैय्यबा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। मुस्तकीम के अनुसार इसके बाद अस्पताल ने बिल बनाकर दे दिया। तैय्यबा का पति मोहम्मद रफी चाहता था कि उसके ससुर बदलू इस बिल को भरे, परन्तु बदलू ने इससे इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक कहासुनी होती रही। विवाद बढ़ने पर मोहम्मद रफी ने अपने भाई शफी व बहनोई मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर अपने ससुर बदलू को लाठी डंडो से पीटा। इस मारपीट गम्भीर रूप से घायल हुए बदलू को उपचार हेतु मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।


थानाध्यक्ष कांठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदलू को उपचार हेतु मुरादाबाद भेज दिया था। उपचार के दौरान हुई बदलू की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या