हल्दौर - पुलिस ने जानलेवा हमले में वाँछित 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 22, 2024

हल्दौर - पुलिस ने जानलेवा हमले में वाँछित 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज जादौन द्वारा अपराधियों व वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जिले भर में प्रतिदिन गिरफ्तारियों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज शनिवार को हल्दौर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के 2 अलग अलग मामलो में वाँछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


पहले मामले में गत 21 जून को थाना क्षेत्र के ग्राम इनामपुरा निवासी सलीम पुत्र मौहम्मद अली द्वारा थाने मे एक तहरीर दी गयी थी। इस तहरीर में फरमान पुत्र अब्दुल गफ्फार, वसीम पुत्र शफीक अहमद व जावेद पुत्र रशीद निवासीगण ग्राम पावटी, थाना क्षेत्र हल्दौर पर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड द्वारा सिर पर वार करने का आरोप लगाया गया था। इस हमले में शिकायतकर्ता सलीम घायल हुआ था। पुलिस तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। 


थानाध्यक्ष हल्दौर ने बताया कि आज शनिवार को उक्त मामले में वाँछित 2 अभियुक्तों फरमान पुत्र अब्दुल गफ्फार व जावेद पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


दुसरे मामले में थाना क्षेत्र के ग्राम नवादातुल्ला निवासी योगेश पुत्र फूल सिंह द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया था कि ऋतिक पुत्र तुलाराम, हुक्म सिंह पुत्र परशे तथा जय सिंह पुत्र तुलाराम निवासीगण ग्राम नवादातुल्ला ने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडो से हमला किया है। इस हमले में भी शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष हल्दौर ने बताया कि इस मामले में वांछित ऋतिक पुत्र तुलाराम को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। दोनों ही मामलो में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश जारी है। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या