पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज जादौन द्वारा अपराधियों व वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जिले भर में प्रतिदिन गिरफ्तारियों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज शनिवार को नहटौर पुलिस ने गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में वाँछित 3 अन्य अभियुक्तों को पूर्व में 16 जून को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गत 9 जून की देर रात मोहल्ला जोशियान के पास से एक ट्रक पकड़ा था। इस ट्रक के तलाशी लेने पर 2 सांड व 13 गाय कुल 15 गौवंशीय पशु बरामद किये गए थे। इस दौरान ट्रक का चालक व हेल्पर अँधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद किये गए पशुओ को गौशाला भिजवा दिया गया था।
पुलिस द्वारा की गयी उक्त मामले की जांच मे इकराम उर्फ़ भूरा पुत्र खलील, मूल निवासी ग्राम बहेड़ा, थाना ककरौली, जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम तरकौला, थाना क्षेत्र नहटौर, सलीम उर्फ़ सालिम पुत्र जहूर हसन निवासी ग्राम मिद्दी, थाना क्षेत्र फरकपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा, धर्मवीर सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी डेरा कालोनी, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, सारिम पुत्र राशिद व राशिद पुत्र शफीक निवासीगण ग्राम तरकौला, थाना क्षेत्र नहटौर के नाम प्रकाश में आये थे। नहटौर पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए गत 16 जून को इकराम, सलीम उर्फ़ सालिम व धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज शनिवार को उक्त मामले में वाँछित अन्य 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के नाम सारिम पुत्र राशिद व राशिद पुत्र शफीक, निवासी ग्राम तरकौला, थाना क्षेत्र नहटौर है। गिरफ्तार किया गए अभियुक्त सारिम के खिलाफ थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। इसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 138ए है। अभियुक्त सारिम को गत 23 फरवरी को न्यायालय द्वारा 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना नहटौर में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी के अतिरिक्त उप निरीक्षक रोबिन सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, मनीष कुमार व कांस्टेबल अमित मलिक शामिल रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |