रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र से जमीन के विवाद में दो भाइयो के बीच गोलिया चलने का मामला प्रकाश में आया है। दो परिवारो के बीच पेड़ो को लेकर हुई फायरिंग में दो महिलाये घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव चक खरदिया निवासी महबूब उर्फ़ भूरा व मकबूल के बीच गत 4 वर्षो से विवाद चल रहा है। बताया गया कि महबूब उर्फ़ भूरा ने 4 वर्ष पूर्व एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन में पेड़ लगे थे जिन पर मकबूल कब्जा करना चाहता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद जारी था। गत माह महबूब उर्फ़ भूरा का परिवार अपने खेत की सिंचाई कर रहा था जबकि दूसरा पक्ष पेड़ काटना चाह रहा था। महबूब उर्फ़ भूरा की पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पैर में गोली मार दी थी। इस मामले में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। आज शनिवार को महबूब उर्फ़ भूरा का पुत्र अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान उसकी रास्ते में खड़े दुसरे पक्ष के फारुख से कहासुनी हो गयी। ये कहासुनी इतनी बढ़ी कि हथियार निकल आये। सूचना पर महबूब उर्फ़ भूरा की पत्नी अपने पुत्र को बचाने हेतु मौके पर पहुंची। जहाँ गोलिया चलने पर एक गोली भूरा की पत्नी नसीम जहाँ को आ लगी। गोली लगने पर नसीम जहाँ गंभीर रूप से घायल हो गयी।
दूसरी ओर आरोप है कि मामला बराबर करने की सोच मकबूल ने खुद ही अपनी पोती को गोली मारकर घायल कर दिया है। टांडा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |