रामपुर - दहेज उत्पीड़न के मामले में सीआरपीएफ दारोगा समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 23, 2024

रामपुर - दहेज उत्पीड़न के मामले में सीआरपीएफ दारोगा समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

www.newsindia17.com

रामपुर जिले में एक सीआरपीफ के उपनिरीक्षक की पत्नी द्वारा पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उपनिरीक्षक दूसरी शादी करना चाहता है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की बिलासपुर निवासी प्रियंका पुत्री प्रसादी लाल का विवाह वर्ष 2010 में मोहर सिंह, निवासी गाँव लालपुर पुरोहित, थाना क्षेत्र भगतपुर के साथ हुआ था। विवाह के समय प्रियंका के मायके पक्ष द्वारा सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ वर्षो बाद तक सब सामान्य चलता रहा। इसके बाद प्रियंका की बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी लग जाने पर मुरादाबाद में किराए का घर लेकर रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद से पति -पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इस सबके चलते विवाहिता के ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी उसके खिलाफ हो गए। प्रियंका को दहेज न लाने का ताना देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया मगर बात नहीं बनी।


उक्त मामले में अब पीड़िता द्वारा पति मोहर सिंह सहित ससुराल पक्ष के रामस्वरूप, गुरमुखी, मनीष व अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि मोहर सिंह इस समय नोयडा में तैनात है व दूसरी शादी करना चाहता है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुटी है। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या