शेरकोट - पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फरार महिला साथी की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 23, 2024

शेरकोट - पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फरार महिला साथी की तलाश जारी

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन ही विभिन्न संगीन मामलो में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को शेरकोट पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।


थाना प्रभारी शेरकोट धीरज सिंह ने बताया कि गत 11 जून को पीड़िता द्वारा एक तहरीर थाने में दी गयी थी। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर में आशिक उर्फ़ साकिब, पुत्र शौकत, निवासी ग्राम तिबड़ी, थाना क्षेत्र धामपुर व कोमल, निवासी ग्राम रामसराय वाला, थाना शेरकोट को नामजद किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि उक्त दोनों आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद आशिक उर्फ़ शाकिब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शेरकोट पुलिस पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी थी।


थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में वांछित पोक्सो एक्ट में वांछित आशिक उर्फ़ शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रही अभियुक्ता कोमल की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अतिरिक्त कांस्टेबल लेखराज व विक्रम सिंह शामिल रहे। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या