Ashok Gehlot ने सोनिया गांधी को लेकर कही ये बात, कहा- भाजपा हमेशा की तरह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नॉन इश्यू को इश्यू बना रही है - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 01, 2025

Ashok Gehlot ने सोनिया गांधी को लेकर कही ये बात, कहा- भाजपा हमेशा की तरह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नॉन इश्यू को इश्यू बना रही है

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भाजपा नेताओं पर अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी जैसे व्यक्तित्व पर अनर्गल आरोप लगाने की बात कही है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा नेता अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी जैसे व्यक्तित्व पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। सोनिया गांधी ने एक घंटे तक राष्ट्रपति महोदया द्वारा पढ़े गए अभिभाषण के संदर्भ में सहज मनोभाव में उनके लिए बात कही। पूरा देश जानता है कि सोनिया गांधी संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए हमेशा बेहद सम्मान रखती हैं। भाजपा हमेशा की तरह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नॉन इश्यू को इश्यू बना रही है।

खबरों के अनुसार, संसद के बाहर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। इस पर अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PC:deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें