जहानाबाद/जिला पीलीभीत - साधू के वेष मे आये शातिर युवती से सोने के कुंडल ठगकर हुए फरार, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 19, 2026

जहानाबाद/जिला पीलीभीत - साधू के वेष मे आये शातिर युवती से सोने के कुंडल ठगकर हुए फरार, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

https://newsindia17.com/2026/10/jahanabad-pilibhit-sadhu-bhes-gold-earrings-thagi.html

जिला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र से साधु के वेष मे आये दो अज्ञात लोगो द्वारा एक युवती से सोने के कुंडल ठग लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि इन दोनों व्यक्तियों ने पहले भीख मांगी और फिर झाड़-फूंक व मंत्र पढ़ने का दिखावा कर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वे कुंडल लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सियाबड़ी पट्टी निवासी कल्पना देवी पुत्री भगवान सिंह गत 15 अक्टूबर की सुबह घर पर अकेली ही थी। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में उसके घर पहुंचे और भीख मांगने लगे। युवती ने दोनों को एक-एक रुपये के दो सिक्के दे दिए। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने युवती से हल्दी मंगवाई और बातचीत के दौरान उसे अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर उन्होंने युवती के कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और अपने पास रख लिए।


पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार कुंडल लेने के बाद दोनों आरोपियों ने झाड़-फूंक और मंत्र पढ़ने का नाटक किया। इसी दौरान उन्होंने एक धार्मिक वस्तु दिखाते हुए युवती से उसे घर के मंदिर में रखने के लिए कहा। कल्पना देवी द्वारा अपने कुंडल वापस मांगे जाने पर आरोपियों ने पहले उसे दी गयी धार्मिक वस्तु को मंदिर में रखकर आने की शर्त रख दी। युवती उनकी बात मानकर वस्तु को मंदिर में रखने चली गई। वापस आयी युवती ने देखा कि दोनों व्यक्ति वहां से गायब थे। युवती ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


घटना के बाद अब पीड़िता ने थाना जहानाबाद पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


न्यूज़ इंडिया 17 की अपील: अनजान लोगों के झाड़-फूंक, चमत्कार या धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर किए जाने वाले दावों से सावधान रहें। किसी भी अजनबी को सोने-चांदी के आभूषण या कीमती सामान न सौंपें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

conter12
अभी तक पाठक संख्या