![]() |
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन |
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोबी आयु 19 वर्ष पुत्री रियासत का निकाह गत 7 माह पूर्व कस्बा उसहैत निवासी अयान के साथ हुआ था। मृतका के पिता रियासत के अनुसार कल गुरुवार की रात अयान व शोबी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान अयान ने शोबी को बेरहमी से पीटा था। इसके बाद शोबी के हालत बिगड़ गयी थी। इस बारे मे अयान की बड़ी बहन रूबी ने ही उन्हें सूचना दी थी। शोबी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार हेतु एक स्थानीय निजी अस्पताल ले गए थे। वहां शोबी की हालत गंभीर देखते हुए चिकिसको ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बरेली के एक निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान आज शुक्रवार की सुबह शोबी की मौत हो गयी। रियासत ने बताया कि शोबी की शादी को अभी 7 माह ही हुए थे। शादी के बाद दोनो पक्षो की ओर से आना जाना नही था।
उक्त मामले मे मृतका के मायके पक्ष द्वारा पति अयान, उसकी माँ व बहन समेत 4 लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर थाने मे दी गयी है। थाना प्रभारी उसहैत विक्रम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले की जाँच जारी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |