मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया भाजपा नेता रिंकू सिंह की हत्या का खुलासा, पत्नी से अवैध सम्बन्धो के चलते ममेरे भाई ने ही दिया था जहर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 16, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - पुलिस ने किया भाजपा नेता रिंकू सिंह की हत्या का खुलासा, पत्नी से अवैध सम्बन्धो के चलते ममेरे भाई ने ही दिया था जहर

www.newsindia17.com

मुरादाबाद पुलिस ने गत दिनों पाकबाड़ा थाना क्षेत्र मे हुई भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी मृतक के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ही शराब मे जहर मिलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में हत्या के पीछे का कारण अवैध सम्बन्ध सामने आया है।


आज शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गत 1 अगस्त की रात भाजपा बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह निवासी गाँव रतनपुर कलां शाम को खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकल गए थे। रिंकू सिंह ने जाते समय अपना मोबाइल घर पर ही चार्ज होता छोड़ दिया था। इसके अगले दिन रिंकू सिंह का  शव गाँव के सरकारी अस्पताल के गेट के पास पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए मृतक रिंकू सिंह की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई। इससे पता लगा कि रिंकू सिंह के पास अंतिम फोन उनके गाँव मे ही रह रहे ममेरे भाई अरुण का आया था।


इसके बाद पुलिस ने अरुण को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे अरुण टूट गया और उसने हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया। अरुण ने पुलिस को बताया कि रिंकू सिंह व उसकी पत्नी के बीच अवैध सम्बन्ध थे। रिंकू उसकी गैरमौजूदगी मे घर आकर पत्नी से घंटो बात किया करता था। इसका पता अरुण को लग गया था और उसने अपनी पत्नी को पीटा भी था। इसके बाद भी दोनो के बीच पूर्व की तरह सम्बन्ध बने रहे थे। अरुण के बताया कि घटना वाली रात उसने रिंकू को शराब पीने के बहाने अस्पताल के पास बुलाया था। यहाँ उसने अपनी फर्म से लाया गया एक केमिकल (जो पीतल को चमकाने के काम आता है) और बहुत जहरीला होता है शराब के साथ रिंकू को पिला दिया। केमिकल का असर होने के कुछ देर बाद ही रिंकू की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या