नजीबाबाद/जिला बिजनौर - मेरी पत्नी व सास ने मुझे बर्बाद कर दिया, हड़प लिए 10 लाख, वीडियो वायरल कर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 30, 2025

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - मेरी पत्नी व सास ने मुझे बर्बाद कर दिया, हड़प लिए 10 लाख, वीडियो वायरल कर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

www.newsindia17.com
युवक की मौत के बाद रोते परिजन व इनसेट मे मृतक नवेद की फोटो 
नजीबाबाद निवासी एक युवक ने कल शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाई और किरतपुर निवासी अपनी पत्नी व सास पर जबरन एक वर्ष पूर्व प्रेमजाल में फंसाकर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया। युवक का कहना था कि माँ बेटी ने उसकी बेइज्जती की और 10 लाख रूपये भी ऐंठ लिए है। मृतक युवक के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जा कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी नवेद खां आयु 20 वर्ष पुत्र जावेद अपनी माँ व 4 बहनो के साथ रहता था। उसके पिता की 3 वर्ष पूर्व ही मौत हो गयी थी। नवेद परिवार का इकलौता बेटा था और सिलाई मशीन मरम्मत का काम करता था। कल शुक्रवार की देर रात नवेद ने अपने ही घर मे फांसी एक फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले बनाई गयी वीडियो मे नवेद ने अपनी मौत के लिए पत्नी व सास को जिम्मेदार ठहराया। नवेद ने इस वीडियो ने कहा कि गन प्वाइंट पर लेकर उसका जबरन निकाह कराया गया और सभी रिश्तेदारो मे उसकी बेइज्जती की गयी। इतना ही नही दोनो माँ बेटी ने उससे 10 लाख रूपये भी ऐंठ लिए। नवेद ने आरोप लगाया कि इन माँ बेटी ने लड़को को फँसाना और फिर पैसा ऐंठना अपना धंधा बना रखा है। नवेद का कहना था कि मैंने अपनी पत्नी नाजिया के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया लेकिन उसने मेरे साथ बुरा किया। इसी के चलते मै अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूँ। नवेद ने तीन चार दिन पूर्व भी जहर खाया था मगर बच गया था। नवेद ने आरोप लगाया कि उसकी सास ने भी उसके साथ गलत सम्बन्ध बनाने की कोशिश की और इंकार करने पर उसे जलील किया।

नवेद के चाचा मुअज्जम ने बताया कि उसका किरतपुर निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुअज्जम के अनुसार ये युवती नवेद को परेशान कर रही थी। इसी के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। दूसरी पर युवती पक्ष का कहना है कि नवेद ने एक वर्ष पूर्व उनकी लड़की के साथ निकाह किया था। इस बारे मे परिजनो को भी जानकारी नही थी। इस बारे मे 3 दिन पूर्व युवती द्वारा बताये जाने पर ही उन्हें पता लगा है। थानाध्यक्ष नजीबाबाद राहुल सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजनो द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या