गत 4 माह पूर्व नैनीताल मे 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपित ठेकेदार का परिवार अब दहेज प्रताड़ना के मामले मे फंस गया है। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकदार की पुत्रवधू द्वारा की गयी शिकायत मे ठेकेदार व अन्य परिजनो पर दहेज प्रताड़ना व जेठ द्वारा अश्लील हरकत किये जाने का आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र मे बताया गया था कि उसका निकाह 3 फरवरी 2023 को उमरान खां पुत्र उस्मान खां निवासी रुकुट कम्पाउंड, चीना बाबा का मंदिर, निकट हाई कोर्ट, नैनीताल के साथ हुआ था। बताया गया कि निकाह के समय महिला के परिवार ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी मे काफी जेवर व बुलट बाइक भी दी गयी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इस दौरान उसके जेठ ने भी उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। महिला का कहना है कि उसके ससुर उस्मान खां ठेकदार ने ही नैनीताल मे 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म भी किया था और इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। इस घटना के बाद पति ने उसे हल्द्वानी मे एक किराए के मकान मे रखा था। जहाँ उसकी सास, ननद, जेठ व पति आकर उसे परेशान करते थे। ये सभी उस पर मायके से 10 लाख रूपये नकद लाने का दबाब बनाते हुए मारपीट करते थे।
महिला द्वारा की गयी उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस को कार्रवाई किये जाने के आदेश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले मे महिला के पति उमरान खां, ससुर ठेकेदार उस्मान खां, जेठ कासिम खां, सास हुस्न बेगम व ननद तरन्नुम निवासी मोहल्ला गुर्जर वाली गली, नैनीताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जाँच जारी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |