जिला पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र मे आज सोमवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे खेत मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक के शव से कुछ दूरी पर ही एक बाइक भी सड़क किनारे खाई मे पड़ी हुई थी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे ये मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनो पहलुओ को दृष्टिगत रखते हुए मामले की जाँच मे जुटी है।
परिजनो ने बताया कि रामनिवास आयु 35 वर्ष पुत्र काशीराम निवासी केशोपुर कल रविवार की रात अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर मे एक नामकरण की दावत में शामिल होने गया था। देर रात तक भी उसके वापस ने आने पर परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की मगर कोई सुराग नही मिल सका था। आज सोमवार की सुबह मैलगंज से केशोपुर को जोड़ने वाले मार्ग से गुजरे राहगीरो ने खेत मे एक युवक क शव और पास ही खाई मे बाइक पड़ी देखी।
युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव सड़क से दूर साठा धान के खेत में पड़ा मिला जबकि उसकी बाइक हाईवे किनारे एक गहरी खाई मे क्षतिग्रस्त हालत में पाई गयी। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि रात के अंधेरे मे अनियंत्रित हुई बाइक खाई मे जा गिरी होगी और युवक छिटककर कुछ दूरी पर जा गिरा। पुलिस को अंदेशा है कि इसी घटना मे युवक की मौत हुई होगी।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किये व बाइक का भी निरिक्षण किया। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि, "शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

