आज बुधवार की सुबह आयी तेज आंधी और बारिश के चलते कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगेहटा में महज 20 मिनट मे दो परिवारों के चिराग बुझ गए। अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण हुए दो अलग-अलग हादसों में एक विधवा महिला और एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली हृदयविदारक घटना सुबह करीब 10:15 बजे हुई। नेमवती पत्नी स्व0 दुर्गेश निवासी ग्राम हरपरी, थाना क्षेत्र धनारी गत 27 अप्रैल को अपने मायके गंगहेटा मे आयोजित एक शादी समारोह मे शामिल होने आयी थी। आज बुधवार की सुबह वह खेत पर अपने भाई अमरपाल को खाना तैयार होने की सूचना देने गई थीं। आंधी आने पर घर वापस आने के दौरान रास्ते में एक बिजली का खंभा टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। मौके पर पहुंचे भाई अमरपाल ने ग्रामीणों की मदद से उसे मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन संभल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। नेमवती के पति की 6 माह पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद उसके तीन मासूम बच्चों प्राची 9 वर्ष, निधि आयु 7 वर्ष और हिमांशु आयु 5वर्ष के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।
उक्त घटना के महज 20 मिनट बाद हुए दूसरे हादसे मे गांव निवासी भगवान सिंह आयु 40 वर्ष, पुत्र वीरेंद्र सिंह की भी मौत हो गयी। वीरेंद्र सिंह आंधी से बचने के लिए एक छप्पर के नीचे बैठे थे। इसी दौरान तेज हवा के दबाव से पास की दीवार भरभराकर गिर और भगवान सिंह इसके मलबे के नीचे दब गए।
परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही भगवान सिंह की सांसे थम गईं। भगवान सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी पूजा और दो छोटे बच्चे मीनाक्षी 8 वर्ष व प्रवेंद्र आयु 5वर्ष रोते बिलखते रह गए है।
एक ही गांव में हुई दो मौतों की सूचना से कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण दो दुखद मौतें हुई हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
