जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस घटना के बाद से गाँव मे मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर उर्फ़ गांवड़ी निवासी किशोरी सृष्टि पुत्री स्व0 मोहित कुमार अपने छोटे भाई के साथ ताऊ के पास रह रही थी। सृष्टि कक्षा 10 की छात्रा थी। किशोरी के छोटे भाई की मानसिक स्थिति सही नही बताई जा रही है। किशोरी के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कल सोमवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे।
आज मंगलवार की सुबह 6 बजे परिजनो ने देखा की सृष्टि अपने बिस्तर पर नही है। परिजनो द्वारा तलाश किये जाने पर अंदर के कमरे मे उसका शव पंखे से लटका मिला। बताया गया कि किशोरी ने 2 दुपट्टों को जोड़कर फंदा बनाया और पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी कम उम्र में किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
थानाध्यक्ष स्योहारा ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

