जिला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र से मासूम छात्राओं की अस्मत से खिलवाड़ किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम दियूनी बहादुरगंज स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अभिभावकों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है।
स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा की जा रही इन हरकतो का पता कल रविवार को एक पीड़ित छात्रा के परिजनो द्वारा गजरौला थाने में शिकायत कराने पर हो सका। पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि स्कूल प्रधानाचार्य मोहन स्वरुप ने गत 14 मई को लंच ब्रेक के दौरान कक्षा 5 की छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता द्वारा घर पहुंचकर आपबीती बताये जाने पर परिजनो के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी प्रधानाचार्य की ये कोई नयी करतूत नहीं हैं। वह पहले भी स्कूल की अन्य मासूम छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार कर चुका है, लेकिन बदनामी और डर के कारण मामले दबते रहे। इस घटना का पता लगते ग्रामीण व अन्य छात्राओं के परिजन भी गजरौला थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता और जनआक्रोश को देखते हुए बिना वक्त गंवाए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जाल बिछाया। पुलिस के अनुसारआरोपी प्रधानाचार्य की पहचान मोहनस्वरूप (46 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम फूटा कुआं, थाना क्षेत्र बरखेड़ा का निवासी है और वर्तमान में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रामवाटिका कॉलोनी में रह रहा था।
गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत मे ले लिया है। थाना अध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि ये मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपी प्रधानाचार्य मोहनस्वरूप को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित छात्राओं के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कानूनन सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
