इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर विशेष आराधना की।

पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कहा कि सोमनाथ की भव्य और दिव्य पावन धरा पर महादेव के चरणों में महापूजा और कुंभाभिषेक का परम सौभाग्य प्राप्त करना जीवन के अत्यंत भावपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। ईश्वर रूपी जनता जनार्दन का स्मरण करते हुए महादेव के दर्शन और पूजन का यह अलौकिक अवसर, हृदय को अनंत आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और शिवमय चेतना से अभिभूत कर गया है।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी खास है। वर्ष 1998 में आज के दिन पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण ने दुनिया को भारत के अद्भुत सामर्थ्य से परिचित कराया। हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने पोकरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था, क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना ही हमारी परंपरा रही है।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें