मुलायम सिंह यादव के बेटे Prateek Yadav का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 13, 2026

मुलायम सिंह यादव के बेटे Prateek Yadav का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के लिए आज सुबह-सुबह बुरी खबर आई है। खबर ये है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 6 बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने 38 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि हार्टअटैक से उनका निधन हुआ है। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक
आपको बता दें कि प्रतीक यादव, एसपी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक यादव की राजनीति में सक्रियता नहीं नहीं थी। उनकी पत्नी अपर्णा यादव फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान
खबरों के अनुसार, प्रतीक यादव ने राजनीति की बजाय बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई। वह रियल एस्टेट कारोबार के लिए इन्हें जाना जाता था। फिटनेस को लेकर उनकी गंभीरता और लाइफस्टाइल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती थी। इसी कारण तो प्रतीक यादव के निधन की खबर सुनकर हर किसी को झटका लगा है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें