Tamil Nadu: विधानसभा में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, एआईएडीएमके के बागी विधायकों का भी मिला साथ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 13, 2026

Tamil Nadu: विधानसभा में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, एआईएडीएमके के बागी विधायकों का भी मिला साथ

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम को बहुमत मिल गया है। विजय सरकार ने आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट को पास कर लिया है। खबरों के अनुसार, फ्लोर टेस्ट तमिलगा वेत्री कड़गम के पक्ष में 144 वोट पड़े। इसमें एआईएडीएमके के 25 बागी विधायकों के वोट भी शामिल हैं। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में केवल 22 वोट ही आए।

वोटिंग के दौरान 5 विधायक गैरमौजूद रहे। तमिलगा वेत्री कड़गम ने 234 विधानसभा सीटों में 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सीएम विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें से सीट छोड़नी पड़ी है।

इससे टीवीके के पास केवल 107 सीटें ही रह गई थी। इसके वाद टीवीके ने कांग्रेस सहित कुछ दलों के साथ सरकार बनाई। अब फ्लोर टेस्ट के दौरान गठबंधन को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला है। दूसरी और एआईएडीएमके में टूट हो गई है। सीएम विजय ने बोल दिया कि उनकी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी।

PC:thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें