नहटौर/जिला बिजनौर - पत्नी से हुई मामूली कहासुनी पर आक्रोशित नवविवाहित युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 30, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पत्नी से हुई मामूली कहासुनी पर आक्रोशित नवविवाहित युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, परिजनो मे मचा कोहराम

https://www.newsindia17.com/2026/07/nehtaur-bijnor-newly-married-man-dies-by-suicide-after-dispute-with-wife.html

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद एक नवविवाहित युवक द्वारा फाँसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया कि युवक की महज 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। किसी को अंदाजा भी नही था कि एक छोटे से विवाद के चलते हसंते खेलते परिवार की खुशियाँ यूँ पल भर मे छीन जाएगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव फलोदी का निवासी राजन आयु 28 वर्ष पुत्र जगरोशन पेशे से मजदूर था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। राजन की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। बताया गया कि कल बुधवार की देर रात राजन व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते बात बढ़ती गयी और आक्रोशित हुआ राजन अपने कमरे मे चला गया। कमरे में गए राजन ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय राजन की पत्नी कमरे के बाहर ही मौजूद थी।


किसी अनहोनी की आशंका होने पर परिजनो ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर फंदे पर झूल रहे राजन के शव को नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर तुरंत ही सीएचसी नहटौर पहुंचे। जहाँ प्राथमिक जाँच के बाद परिजनो ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओ की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीणो का कहना है कि राजन अपने सात भाई-बहनों में पांचवें स्थान पर था। लगभग छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस आकस्मिक घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया है। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या