मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - मझोला मंडी समिति गेट पर संचालित शराब की दुकान के विरोध मे उतरी महिलाये, किया प्रदर्शन, आश्वासन मिलने पर हुई शांत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जुलाई 28, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - मझोला मंडी समिति गेट पर संचालित शराब की दुकान के विरोध मे उतरी महिलाये, किया प्रदर्शन, आश्वासन मिलने पर हुई शांत

https://www.newsindia17.com/2026/07/moradabad-majhola-mandi-samiti-liquor-shop-protest-by-women.html

आज मंगलवार को मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंडी समिति गेट के पास संचालित शराब की दुकान को लेकर महिलाओ का आक्रोश खुलकर सामने आया। सुबह के समय बड़ी संख्या मे दुकान के बाहर एकत्र हुई महिलाओ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दुकान सेल्समैन को दुकान नहीं खोलने दी। करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिए जाने पर महिलाये शांत हुई और दुकान खुल सकी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे से पहले ही महिलाएं उक्त दुकान के बाहर पहुंच गईं थी। इन महिलाओ ने दुकान खोलने पहुँचे सेल्समैन को देख प्रदर्शन शुरू कर दिया और शटर नहीं खोलने दिया। महिलाओं का आरोप था कि यह शराब दुकान एकता कॉलोनी की बजाय मंडी समिति गेट के पास अवैध रूप से संचालित की जा रही है, जिससे आसपास के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि रोजाना शाम होते ही दुकान के आसपास शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। उनका आरोप है कि कई लोग शराब के नशे में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों से अभद्र व्यवहार करते हैं तथा अश्लील टिप्पणियां करते हैं। इससे क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और घर से निकलना भी कठिन हो गया है।


विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंडी समिति चौकी प्रभारी अनंगपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिलाओं ने आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहते हुए प्रदर्शन जारी रखा।


कुछ देर बाद आबकारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की शिकायतें सुनीं और मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


करीब दोपहर 12:20 बजे शराब दुकान को खोला गया। प्रदर्शन के दौरान मोहल्ले की बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या