बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता द्वारा फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। विवाहिता द्वारा उठाये गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे 5 वर्ष का मासूम बेटा छोड़ गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव फरीदपुर पावली निवासी मंजू आयु 35 वर्ष पुत्री रामगोपाल की शादी वर्ष 2017 मे नगर के मौहल्ला जाटान निवासी गौरव के साथ हुई थी। मृतका के पिता रामगोपाल ने अपने दामाद गौरव पर गंभीर आरोप लगाए है। रामगोपाल का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही गौरव शराब के नशे मे धुत्त होकर अक्सर मंजू के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि इसी सबके चलते मंजू ने आज रविवार की सुबह ये आत्मघाती कदम उठाया और फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस दुखद घटना ने मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ा दी है। पांच साल के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठने से हर कोई गमगीन है। फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
