गजरौला/जिला अमरोहा - रिश्तेदार के अंतिम संस्कार मे शामिल होने गया युवक गंगा मे डूबा, दो घंटे बाद गोताखोरो ने निकाला शव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 08, 2026

गजरौला/जिला अमरोहा - रिश्तेदार के अंतिम संस्कार मे शामिल होने गया युवक गंगा मे डूबा, दो घंटे बाद गोताखोरो ने निकाला शव

newsindia17.com/gajraula-amroha-yuvak-ganga-me-duba-antim-sanskar
मृतक की वास्तविक फाइल फोटो के अतिरिक्त दर्शाया गया घटनास्थल एआई जनरटेड है। 

जिला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार मे शामिल होने गए एक युवक की गंगा मे डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया कि अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद युवक स्नान करते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार आयु 20 वर्ष, निवासी गाँव सोहरका, थाना क्षेत्र हसनपुर आज शनिवार को अपने रिश्तेदार लेखराज के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए दियालवी खालसा और धौरिया के बीच स्थित गंगा घाट पर आया था। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद दोपहर के समय कृष्ण कुमार भी अन्य लोगो के साथ गंगा मे स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद रहे लोगो ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहराई मे समा गया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम व स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरो ने गंगा मे डूबे युवक की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद कृष्ण कुमार के शव को बाहर निकाला गया। परिजन कृष्ण कुमार के शव को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहाँ से उसे रेफर किये जाने पर गजरौला सीएचसी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार बृजघाट गंगा घाट पर फूल और अन्य सामान बेचने का काम करता था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन प्रीति की शादी हो चुकी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।


गजरौला कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या