नहटौर/जिला बिजनौर - धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ महादेव अन्नपूर्णा सेवा शिविर के 8वे विशाल भंडारे का शुभारम्भ, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा वातावरण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 08, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ महादेव अन्नपूर्णा सेवा शिविर के 8वे विशाल भंडारे का शुभारम्भ, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा वातावरण

newsindia17.com/nahtaur-mahadev-annapurna-seva-shivir-8va-bhandara-shubharambh

देवाधिदेव महादेव का प्रिय सावन माह प्रारम्भ होने के साथ ही सड़को पर शिव भक्त कांवड़ियो का आवागमन शुरू हो चुका है। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियो की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जहाँ एक ओर प्रशासन ने तमाम बंदोबस्त किये है वही दूसरी ओर तमाम समाजसेवी व धार्मिक संगठन भी इन कांवड़ यात्रियो को भोजन, विश्राम व चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध कराने हेतु दिन रात जुटे हुए है।


इसी क्रम मे आज नहटौर नगर के नूरपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास महादेव अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारम्भ किया गया। लगातार 8वी बार आयोजित किये जा रहे इस विशाल भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद सैनी (बीज भंडार वालो) ने फीता काटकर किया। शिविर का शुभारम्भ होने के साथ ही कांवड़ियो व श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिविर परिसर हर हर महादेव व जय भोले के जयकारो से गूंज उठा।


शुभारम्भ के बाद से निरंतर संचालित हो रहे शिविर मे पहुंचे क्षेत्रीय श्रद्धालुओ व सेवादारो ने भी सेवा कार्य मे सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर में आने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


आयोजकों ने बताया कि शिविर में सेवा कार्य कांवड़ यात्रा के समापन तक निरंतर जारी रहेगा। यहां आने वाले कांवड़ियों को सुविधानुसार भोजन, विश्राम और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 


शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कृष्णा वर्मा, सुशील सैनी, हर्ष जैन, रोहित वर्मा, निशु भटनागर, बहादुर सैनी, तेजपाल सैनी, सोनू सैनी, राहुल सैनी, बिक्की सैनी, मनोज सैनी, विपिन सैनी, अंकुर सैनी, राजवीर सैनी, कमल सैनी, ऋषभ जैन, मोहित भारद्वाज, मानिक वर्मा, एडवोकेट अर्पित गुप्ता और अंकुश अग्रवाल समेत अनेक सेवादार व नगरवासी मौजूद रहे।


शिविर में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना का माहौल देखने को मिला। इस दौरान शिव भक्ति रस से सराबोर  कांवड़िये डीजे पर बज रहे मधुर शिव भजनो पर थिरकते देखे गए। आयोजकों और सेवादारों ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

free web counter
 अभी तक पाठक संख्या