बदायूँ/उत्तर प्रदेश - गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियो की ट्रैक्टर ट्राली मे उतरा करंट, मची भगदड़, एक युवक की मौत 7 बच्चे झुलसे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 09, 2026

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियो की ट्रैक्टर ट्राली मे उतरा करंट, मची भगदड़, एक युवक की मौत 7 बच्चे झुलसे

newsindia17.com/badaun-kanwariya-tractor-trolley-current-accident
मृतक की वास्तविक फोटो के अतिरिक्त सभी कुछ एआई जनरेटेड 
जिला बदायूँ के कादरचौक थाना क्षेत्र से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियो के जत्थे के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर लगाया गया लाउस्पीकर हाई टेंशन बिजली की लाइन के सम्पर्क मे आ गया और ट्रैक्टर ट्राली मे करंट दौड़ गया। इस हादसे मे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और साथी कांवड़ियों ने झुलसे बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव गौरामई निवासी कुछ कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे और लाउडस्पीकर लगाकर कछला गंगा घाट से जल लेने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान ट्रॉली पर लगा ऊँचा  लाउडस्पीकर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही तेज स्पार्किंग हुई और ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट प्रवाहित होते ही ट्रॉली में सवार कांवड़ियों के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई। इस हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने वालों में 20 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र श्रवण कुमार भी शामिल था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रॉली में मौजूद सात बच्चे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।


इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणो व अन्य कांवड़ियों ने करंट लगने पर झुलसे बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


ग्रामीणों के मुताबिक सभी कांवड़िए कछला गंगा घाट से पवित्र जल लेने के बाद शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने की तैयारी में थे। इसी उद्देश्य से वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कछला के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में गांव के अंदर ही ये हादसा हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ और घायल बच्चों को अस्पताल ले जाने की स्थिति दिखाई दे रही है।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक रोहित कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों और स्थिति को लेकर जांच की जा रही है। रोहित की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद बिजली के लाइनों के नीचे से कांवड़ यात्रियों और ऊंचे वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या