जिला बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र से एक पेंट कारोबारी को कथित तौर पर प्रेमजाल मे फँसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियो ने ये अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे कुल 10 लाख रूपये की मांग की है और अभी तक 5 लाख रूपये ले भी चुके है। पीड़ित द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नामजद महिला समेत तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे पेंट कारोबारी ने बताया कि गत 16 जून की शाम दो महिलाये और दो अज्ञात युवक उसकी दुकान पर पेंट खरीदने आये थे। दुकान बंद होने के चलते महिला ने उसका नंबर ले लिया और कारोबारी से कथित तौर पर बातचीत करने लगी।
कारोबारी के मुताबिक गत 22 जून को महिला ने घर में पेंट कराने की बात कहकर उसे कुण्डेश्वरी बुलाया और अपने घर ले गई। पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला पेय पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद कारोबारी ने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसी दौरान वहां एक महिला और दो युवक पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर धमकाया कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया है। आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित का कहना है कि दबाव में उससे तत्काल यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए।
इस घटना के अगले दिन एक आरोपी ने कुंडा मोड़ के पास कारोबारी से चार लाख रुपये नकद भी ले लिए। कारोबारी के अनुसार अब आरोपी बकाया पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेंद्र चौधरी के अनुसार, सोमवार शाम कारोबारी की ओर से एक नामजद महिला और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर रंगदारी, मारपीट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों तथा लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |


