खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 14, 2026

खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा है। अब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम सेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं - यह उस संविधान का अपमान है जिसने छुआछूत को अपराध घोषित किया। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा है - वो घिनौनी सोच जो आज भी इंसान का दर्जा उसके जन्म से तय करती है, समानता और मानवता से नहीं।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में आरोप लगाया था कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था। मेरी स्पीच होने के बाद बीजेपी के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया।उन्होंने हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती: जेपी नड्डा
इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने इसे दुखद करार दिया है। उन्होने कहा कि खड़गे के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह केवल कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है। उन्होंने बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे।

PC:telanganatoday.