नहटौर नगर के मोहल्ला नौधा में गांगन नदी के किनारे गुलदार की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगलो को छोड़कर आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे गुलदार ने कल गुरुवार रात डंपिंग ग्राउंड में ड्यूटी कर रहे चौकीदार पर हमला कर दिया। गुलदार द्वारा किये गए इस हमले मे चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुत्तो के भौंकने पर गुलदार वहाँ से हट गया और चौकीदार की जान बच सकी।
पाठको को बताना उचित होगा कि नहटौर -धामपुर रोड स्थित गांगन नदी के किनारे पर नगर पालिका का डम्पिंग ग्राउंड है। इस डम्पिंग ग्राऊंड मे कलवा आयु 58 वर्ष चौकीदार के पद पर कार्यरत है। बताया गया कि कल गुरुवार की देर रात मौके पर पहुंचे गुलदार ने अचानक ही कलवा पर हमला कर दिया। इस हमले मे चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद रहे कुत्तो के भौंकने पर गुलदार चला गया और चौकीदार की जान बच सकी।
इस घटना का पता लगते ही वन विभाग ने क्षेत्र मे निगरानी बढ़ा दी है। आज शुक्रवार को वन दरोगा राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरिक्षण किया। वन विभाग की टीम ने गुलदार के संभावित ठिकानो को चिन्हित करते हुए आसपास के जंगल मे तलाशी अभियान भी चलाया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को फुटेज देख गुलदार की आवाजाही के रास्ते का पता लगाने का भी प्रयास किया।
वन दरोगा राकेश कुमार के अनुसार, गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उसे पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। वन विभाग ने लोगों रात के समय विशेष सावधानी बरतने और सुनसान अथवा जंगली क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने की अपील की है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

