जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से जमीन पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा कराने और बैंक से लोन लिए जाने का एक मामला प्रकाश मे आया है। नहटौर पुलिस ने इस मामले मे कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गाँव गिन्दौरी निवासी भागेश कुमार ने कोर्ट मे दिए प्रार्थना पत्र मे बताया कि खसरा नंबर 47 मे स्थित उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित का कहना है कि उसने वर्ष 2011 मे उक्त जमीन के सम्बन्ध मे बैंक से लोन लिया था। आरोप है कि वर्ष 2017 मे आरोपी अनिल और सचिन ने साजिश कर कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर इस जमीन का बैनामा अपनी पत्नियो प्रभा देवी और दीपिका गौड़ के नाम पर करा दिया। इस सम्बन्ध मे बैंक से जानकारी किये जाने पर पता लगा कि उनके नाम पर अभी भी साढ़े 4 लाख रूपये का लोन बकाया चल रहा है। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपियो ने पीड़ित को लोन चुकाने का भरोसा दिया मगर बाद मे इस मामले को टालना शुरू कर दिया। पीड़ित भागेश के अनुसार इस सबका विरोध करने पर आरोपियो ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित द्वारा की गयी शिकायत में बताया गया कि गत 5 जून की सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अनिल कुमार वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इसके बाद सुनील कुमार ने लाठी से हमला कर दिया, जिसमे भागेश को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।पीड़ित भागेश का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी धामपुर से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के बाद थाना नहटौर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों केआधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

