इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज के लिए भी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट भी विभाग ने जारी किया है। देश के पूर्वी राज्यों मे वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। भारी बारिश के चलते पूर्वी भारत की नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी विभाग ने जारी किया है।
वहीं राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट सकता है। आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले दो दिनों में कई स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जल्द ही तापमान में हो सकता है इजाफा
हालांकि जल्द ही बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5-7 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 5-6 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं है। बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें